Translate

Monday, 6 May 2019

दुःख

दूसरे को दुःख देना एक प्रकार का सुख ही है।

Sunday, 5 May 2019

प्रतिष्ठा

पद बड़ा हो न हो प्रतिष्ठा बड़ी होनी चाहिए।

Wednesday, 1 May 2019

शक्तिहीनता

आप समस्याओं की वजह से नहीं बल्कि शक्तिहीनता की वजह से हारते हैं।

Saturday, 12 January 2019

घर

घर लौटना खुद के ख़ालीपन को भर लेना भी है।

Saturday, 10 November 2018

ज़ुबान

दूसरे की ज़ुबान बोलने से बेहतर है चुप रहना।

Wednesday, 7 November 2018

धूप

कई बार पौधों को धूप चाहिए होती है और हम पानी डाल रहे होते हैं।

Wednesday, 31 October 2018

घर

घर सब कुछ लेकर जाते हैं हम सब सिवाय अगाध प्रेम के।

Thursday, 25 October 2018

आंदोलन

कोई भी आंदोलन उसी समय असफ़ल हो जाता है जब उस आंदोलन के बहाने लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने लगते हैं।

Wednesday, 24 October 2018

सुकून

अपने घर को जाने वाला हरेक रास्ता बड़ा सुकून देता है बेशक वह दूर व मुश्किल क्यों न हो।

Monday, 22 October 2018

रिश्ता

दो रिश्तों की लड़ाई में हासिल तो कुछ खास नहीं होता, आप गंवाते बहुत कुछ हैं।

Sunday, 21 October 2018

ग़ुलाम

जीवन को किसी विचारधारा का ग़ुलाम बना लेना पिंजरे में बंद हो आसमान को कोसना है।

Saturday, 20 October 2018

लेखक

एक लेखक के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है जब उसकी नैतिक पराजय की वजह से लोग उसे पढ़ना बंद कर दें।

Friday, 19 October 2018

संबंध

संबंध हार कर बहस जीत जाना भी हार ही है ।

Friday, 12 October 2018

बदलना

इस दुनिया में किसी को बदलना बहुत ही कठिन है यहाँ तक कि खुद को भी।

Wednesday, 5 September 2018

प्रतिभा

कई बार आपकी प्रतिभा से दुनिया तो अचंभित रहती है किंतु आप स्वयं अनजान बने रहते हैं।

Monday, 3 September 2018

जिंदगी

जिंदगी में सबसे बड़ी कीमत स्वतंत्रता की है और हम गुलामी को ही जिंदगी समझने की भूल कर देते हैं ।

Sunday, 2 September 2018

सफलता

कई बार सफलता जब मिलती है तब वह उसके चाहने वालों के अभाव में असफल और अर्थहीन हो जाती है|

Saturday, 1 September 2018

जुदा

हर व्यक्ति के साथ जुड़े भाव एवं संवाद के मायने अलग होते हैं जो उस व्यक्ति के साथ ही जुदा हो जाते हैं।

भाव

जब आप निराशा और कटुता के भाव में जीने लगते हैं तब आप मन से भी मरने लगते हैं।

Thursday, 30 August 2018

आत्मावलोकन

दूसरे को सुधारने में जब आप खुद बिगड़ने लगें तब थोड़ा ठहर कर आत्मावलोकन करने की भी जरूरत है।

Monday, 27 August 2018

कमियां

प्यार कमियों को नजरअंदाज करता है और नफ़रत कमियां ही ढूंढ़ता है।

Sunday, 26 August 2018

साख

कई बार व्यक्ति अपनी साख खो कर वही करता है जो इज्जत बचा कर पहले कर सकता था।

Wednesday, 22 August 2018

समझदार

समझदार लोगों के पीछे कभी नासमझ की भीड़ हुआ करती थी अब नासमझ के पीछे मुस्तैद रहने में ही कुछ समझदार अपनी समझदारी समझने लगे हैं।

Monday, 20 August 2018

ख़ेमेबाजी

पक्ष-विपक्ष की ख़ेमेबाजी में निष्पक्षता का मूल्य ही खत्म हो गया है।

Thursday, 16 August 2018

नैतिक पराजय

संवेदनशीलता से संवेदनहीनता की ओर उन्मुख होते समाज में अब हृदयविदारक खबरें भी हृदय को द्रवित नहीं करतीं। पत्थर दिल होती मनुष्यता के लिए इससे बड़ी नैतिक पराजय और क्या होगी?

Tuesday, 14 August 2018

खतरा

आसमान के खतरे की वजह से चिड़िया को पिंजड़े में कैद कर देने से भी उसके पंख खो जाने का खतरा बना रहता है।

Thursday, 26 July 2018

दिल

आप खुद को चाहे जितना बड़ा समझें अगर आप अपना दिल बड़ा नहीं कर पाते हैं तो आप छोटे ही हैं।

Saturday, 30 June 2018

बलात्कारी मानसिकता

राजनीति बलात्कार के पक्ष-विपक्ष में नहीं बल्कि बलात्कारी के पक्ष-विपक्ष में हो रही है इसलिए भी बलात्कारी मानसिकता पाँव पसारती जा रही है।

Saturday, 16 June 2018

समझना-समझाना

दूसरे को समझाना और खुद को समझना जितना आसान है उतना ही मुश्किल भी।

Monday, 11 June 2018

नौकरी

नौकरी हम जीवन के लिए शुरू करते हैं और फ़िर नौकरी ही जीवन हो जाता है।

Sunday, 10 June 2018

विश्वास

विश्वास का टूटना ही रिश्तों का बिखर जाना है।

धर्म

बेशक मंदिर-मस्जिद टूट जाएं परंतु धर्म की रक्षा अंततः आपसी प्रेम को बनाए रखने में ही है।

Saturday, 9 June 2018

शक्ति

जब तक चुनौतियों से जूझने की शक्ति है तब तक चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Thursday, 7 June 2018

सुख-सुविधाएं

आधुनिक सुख-सुविधाओं ने सोने के पिंजरे सा जीवन तो दे दिया है परंतु खुला आकाश छीन लिया है।

नासमझी

अर्थहीन मुद्दों के लिए लड़ना और अपने जीवन को अर्थहीन कर लेना, नासमझी ही है।

Wednesday, 6 June 2018

कुव्यवस्था

व्यवस्था विरोध जब व्यक्तिगत विरोध का रूप ले लेता है तब समाज में कुव्यवस्था व्याप्त हो जाती है।

शिक्षा व्यवस्था

कैरियर की महत्वाकांक्षा में बच्चों से उनका बचपन छीन लेना एक प्रकार की सामाजिक क्रूरता ही है।

Monday, 4 June 2018

अन्याय

अगर आप अन्याय के ख़िलाफ़ चुप हैं तो आप अन्याय के साथ ही हैं।

Sunday, 3 June 2018

आधी आबादी का सच

बेटी का जन्म किसी हीनता का परिचायक नहीं परंतु बेटियों के प्रति घृणित सामाजिक सोच एवं भयाक्रांत वातावरण की वजह से लोग बेटी के पवित्र जन्म को भी अपराध मानने लग जाते हैं|

Friday, 1 June 2018

Children

Invest on children instead of invest for children.

सृजन

सृजन अगर स्वयं के लिए हो तो वह स्वयं को भी समृद्ध करता है और लोक को भी अन्यथा रचना से दुनिया चाहे बदल जाए,रचनाकार नहीं बदल पाता|

जिंदगी

कुछ लोग जिंदगी में ऐसे होते हैं जिनसे मिलकर जिंदगी में जान आ जाती है वरना जिंदगी बेजान वक्त के सहारे कटती रहती है।

Thursday, 31 May 2018

दौर

आजकल अपनी उपलब्धियों से ज्यादा दूसरों की नाकामियां गिनाने का दौर है।

Wednesday, 30 May 2018

आत्मविश्वास

कई बार गरीबों को भोजन,आवास,सुविधाएँ देने से ज्यादा जरुरी आत्म विश्वास देना होता है ताकि सब कुछ वे अपने बलबूते हासिल कर सकें|

आत्मीयता

कई बार पशु में तो आत्मीयता जाग जाती है परंतु मनुष्य पत्थर बना रह जाता है।

प्रेम

आप किसी व्यक्ति से प्रेम करना छोड़ सकते हैं पर उससे प्रेम करने का हक नहीं छीन सकते।

Tuesday, 29 May 2018

प्रेम

खुद से प्रेम न कर पाना जीवन का व्यर्थ हो जाना है।

Sunday, 27 May 2018

सांविधानिक पद

किसी भी सांविधानिक पद का माखौल उड़ाना संविधान की मर्यादा एवं जन भावनाओं का मज़ाक उड़ाना भी है।

Sunday, 20 May 2018

दृष्टि


बड़ी शिक्षा और छोटी दृष्टि से कहीं बेहतर है छोटी शिक्षा और बड़ी दृष्टि|

Thursday, 17 May 2018

सम्मान

जिस समय आप किसी का अपमान कर रहे होते हैं उस समय आप अपना सम्मान भी खो रहे होते हैं।