Translate

Saturday, 28 November 2015

सहिष्णु-असहिष्णु

जन्म देने वाला पिता अपने बच्चे की परवरिश करते-करते, उसके सपनों को संजोते -संजोते अगर अपने बच्चे की किसी बात पर नाराज हो जाएँ तो वह पुत्र की नज़र में असहिष्णु हो जाते हैं |
उस असहिष्णु पुत्र के सिर से जब पिता का साया उठ जाता है तब वही पिता सहिष्णु लगने लगते हैं| 

Tuesday, 24 November 2015

मुद्दा बनाम व्यक्ति

मुद्दे का समर्थन या विरोध जब व्यक्ति के समर्थन एवं विरोध में तब्दील हो जाता है तब भेड़ मानसिकता जन्म लेती है जो व्यक्ति की व्यक्तिगत पसंदगी-नापसंदगी की वजह से कुतर्क का सहारा लेकर मुद्दे को हासिए में डाल देती है|

Thursday, 19 November 2015

मर्दानगी के गीत

मुर्दों के मोहल्ले में मर्दानगी की गीत गाने वाले गायकों के दिन लद गए| 

Thursday, 12 November 2015

धारा

धारा के विपरीत तैरना साहस का कार्य है परंतु हर बार धारा के विपरीत ही तैरते रहना मूर्खता की निशानी है|

Monday, 9 November 2015

राजनीति की दूकान

जब से राजनीति में जीतने एवं हारने के खेल में अपनों का योगदान महत्वपूर्ण हो गया है तब से राजनीति की दूकान में हर बंदा पहलवान हो गया है|

जीत

जब निशाना और लक्ष्य का अंतर मिट जाता है तब जीत अवश्य हासिल होती है

कद

पुत्र का कद पिता के बराबर हो जाए तो पिता को एक दोस्त भी मिल जाता है|