Translate

Saturday, 30 June 2018

बलात्कारी मानसिकता

राजनीति बलात्कार के पक्ष-विपक्ष में नहीं बल्कि बलात्कारी के पक्ष-विपक्ष में हो रही है इसलिए भी बलात्कारी मानसिकता पाँव पसारती जा रही है।

Saturday, 16 June 2018

समझना-समझाना

दूसरे को समझाना और खुद को समझना जितना आसान है उतना ही मुश्किल भी।

Monday, 11 June 2018

नौकरी

नौकरी हम जीवन के लिए शुरू करते हैं और फ़िर नौकरी ही जीवन हो जाता है।

Sunday, 10 June 2018

विश्वास

विश्वास का टूटना ही रिश्तों का बिखर जाना है।

धर्म

बेशक मंदिर-मस्जिद टूट जाएं परंतु धर्म की रक्षा अंततः आपसी प्रेम को बनाए रखने में ही है।

Saturday, 9 June 2018

शक्ति

जब तक चुनौतियों से जूझने की शक्ति है तब तक चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Thursday, 7 June 2018

सुख-सुविधाएं

आधुनिक सुख-सुविधाओं ने सोने के पिंजरे सा जीवन तो दे दिया है परंतु खुला आकाश छीन लिया है।

नासमझी

अर्थहीन मुद्दों के लिए लड़ना और अपने जीवन को अर्थहीन कर लेना, नासमझी ही है।

Wednesday, 6 June 2018

कुव्यवस्था

व्यवस्था विरोध जब व्यक्तिगत विरोध का रूप ले लेता है तब समाज में कुव्यवस्था व्याप्त हो जाती है।

शिक्षा व्यवस्था

कैरियर की महत्वाकांक्षा में बच्चों से उनका बचपन छीन लेना एक प्रकार की सामाजिक क्रूरता ही है।

Monday, 4 June 2018

अन्याय

अगर आप अन्याय के ख़िलाफ़ चुप हैं तो आप अन्याय के साथ ही हैं।

Sunday, 3 June 2018

आधी आबादी का सच

बेटी का जन्म किसी हीनता का परिचायक नहीं परंतु बेटियों के प्रति घृणित सामाजिक सोच एवं भयाक्रांत वातावरण की वजह से लोग बेटी के पवित्र जन्म को भी अपराध मानने लग जाते हैं|

Friday, 1 June 2018

Children

Invest on children instead of invest for children.

सृजन

सृजन अगर स्वयं के लिए हो तो वह स्वयं को भी समृद्ध करता है और लोक को भी अन्यथा रचना से दुनिया चाहे बदल जाए,रचनाकार नहीं बदल पाता|

जिंदगी

कुछ लोग जिंदगी में ऐसे होते हैं जिनसे मिलकर जिंदगी में जान आ जाती है वरना जिंदगी बेजान वक्त के सहारे कटती रहती है।