Translate

Wednesday, 24 June 2015

भ्रष्टाचार का रूप

जब शीर्ष पद पर आसीन महिलाओं द्वारा भ्रष्टाचार की खबरें सामने आती हैं एवं उन खबरों पर बड़ी बेशर्मी से जब आरोपी या दल बचाव करते हैं तब यह समझ में आता है कि राजनीतिक एवं आर्थिक हवस ने किस हद तक नैतिकता,ईमानदारी को अपने वश में कर लिया है| जिस निडरता एवं मुखरता से भ्रष्ट महिलाएं भी अपने बचाव में सामने आ रही हैं उससे यह प्रकट होता है सत्ता लोलुपता एवं बेशर्मी भ्रष्ट पुरुषों के साथ-साथ भ्रष्ट महिलाओं की भी पहचान बनती जा रही है|

Saturday, 20 June 2015

ख़ुशी

ख़ुशी जब दूसरे पर अवलंबित होती है तो कई बार उदास कर जाती है | ख़ुशी जब अंतर्दृष्टि का स्वभाव बन हर पल साथ होती है तो मन को आह्लादित व अचंभित कर जाती है| प्रत्येक कार्य प्रेम का प्रस्फुटन बन जाता है और जीवन असीम आनंद का पर्याय|

Friday, 19 June 2015

कीचड़ और कमल

कीचड़ में कमल सुशोभित होता है परंतु वही कीचड़ जब कमल पर पड़ जाता है तो कमल अपना सौंदर्य खो बैठता है| कमल और कीचड़ के बीच जो महीन अंतर है वही प्रेम और घृणा का कारण है|

Tuesday, 16 June 2015

दृष्टि

जिनके पास आँख नहीं है वे अपनी ऊंगलियों के स्पर्श से ज्ञान व दृष्टि अर्जित कर लेते हैं और जिनके पास आँख और ऊंगलियाँ दोनों हैं वे कई बार अज्ञानवश अपनी दृष्टि खो देते हैं|

Monday, 15 June 2015

फर्क

जब व्यक्ति समर्थक एवं अंध भक्त का फर्क करना भूल जाता है तब वह आम को आम एवं इमली को इमली कहने का साहस भी गवां देता है|

बड़ा होना

दूसरे को छोटा साबित करने से बेहतर है स्वयं की अनंत सफ़लता, असीम आनंद एवं आत्म विश्वास को बड़ा करना|