Translate

Monday, 27 May 2019

करोड़पति

इस भूखे-नंगे गरीब देश की उपलब्धि यह है कि वह कम से कम उम्मीदवार तो करोड़पति चुन सकता है|

प्यार

दुश्मन को हराने का एक हथियार प्यार भी है।

Sunday, 26 May 2019

उपहार


माता-पिता से बचपन में मिला प्यार अगर उन्हें बुढ़ापे में आप लौटा पाए तो इससे बड़ा उपहार और कोई नहीं।

Saturday, 25 May 2019

पेड़

पेड़ को खुद पर यकीं होता है इसलिए वह झड़ने वाले पत्तों की परवाह नहीं करता|

Saturday, 18 May 2019

संभावना

दूसरे को गिराने में इतना भी न गिरो कि खुद के उठने की संभावना ही खत्म हो जाए।

Thursday, 16 May 2019

वक्त

आप वक्त बर्बाद करेंगे तो वक्त आपको बर्बाद कर देगा।

Monday, 6 May 2019

दुःख

दूसरे को दुःख देना एक प्रकार का सुख ही है।

Sunday, 5 May 2019

प्रतिष्ठा

पद बड़ा हो न हो प्रतिष्ठा बड़ी होनी चाहिए।

Wednesday, 1 May 2019

शक्तिहीनता

आप समस्याओं की वजह से नहीं बल्कि शक्तिहीनता की वजह से हारते हैं।