Translate

Saturday, 4 July 2020

कद

कुछ लोग अपना कद इतना बौना कर लेते हैं कि वो चाहे जो कमा लें पर इज्जत गवां देते हैं।

Wednesday, 24 June 2020

संबंध

संबंध जब टूटता है तब शब्द जब जुड़ता है तब अर्थ बन जाता है।

Monday, 22 June 2020

माफ़

कई बार दूसरे को माफ़ करना ख़ुद के लिए ज़्यादा ज़रूरी।

Sunday, 21 June 2020

बेटियां

बेटियाँ पिता की निःशब्द प्रेम होती हैं,रह जाती हैं होंठों पर मुस्कान एवं आंखों में इंतजार बनकर।

Thursday, 18 June 2020

कैद

आसमान में उड़ने वाली चिड़िया के लिए सोने के पिंजरे का जीवन कैद ही है।

Sunday, 31 May 2020

दमन

मूकदर्शक बने रहना दमन को बढ़ावा देना ही है।

Saturday, 30 May 2020

घमंड

कुछ लोगों को ज्ञान का घमंड होता है पर घमंड का ज्ञान नहीं होता।

Saturday, 16 May 2020

घर

घर बेशक़ छोटा हो, खुशियाँ बड़ी होनी चाहिए।

Friday, 8 May 2020

कोरोना

जिस समय लोग कोरोना के भय एवं आतंक, भूख एवं विस्थापन से जूझ रहे हैं देश शराबी हो रहा है।

Thursday, 7 May 2020

ग़लत

अगर आप सही होते हुए भी ग़लत के साथ खड़े हैं तो आप ग़लत ही हैं।

Saturday, 2 May 2020

लव कुश

राम और सीता एक हो जाएं तो न जाने कितने लव कुश का बचपन बच जाए।

Friday, 1 May 2020

मजदूर

इस दुनिया की खूबसूरती मजदूर से है पर मजदूर के लिए यह दुनिया खूबसूरत नहीं।

Monday, 20 April 2020

निर्णय

जिंदगी में कुछ निर्णय लगते ग़लत हैं पर सही होते हैं और कुछ लगते सही हैं पर ग़लत होते हैं।

Saturday, 18 April 2020

गुण-अवगुण

राम में इतने गुण थे कि अवगुण छुप गए, रावण में इतने अवगुण थे कि गुण छुप गए।

पत्थर

कभी देवता पत्थर हो जाते हैं और कभी मनुष्य।

Friday, 17 April 2020

स्त्रियाँ

युद्ध में स्त्रियाँ तो नहीं मारी जातीं पर वो बिना मारे ही मर जाती हैं।

Saturday, 30 November 2019

मच्छर

कुछ लोग जितना मच्छर नहीं मारते उससे ज्यादा तो हाँथ गंदा कर लेते हैं।

Thursday, 28 November 2019

आलोचना

जब आलोचना व्यवस्था से हटकर व्यक्ति केंद्रित हो जाती है तब अपना अर्थ खो देती है।

Monday, 25 November 2019

मजबूती

पौधे की मजबूती धूप, हवा-पानी, आंधी-तूफान से उसे बचाने में नहीं बल्कि इससे सशक्त बनाने में है।

बदनामी

जब किसी व्यक्ति या संस्था के साथ बदनामी जुड़ जाती है तो उसकी अच्छाई भुला दी जाती है।

Sunday, 24 November 2019

सफलता

सफलता यह नहीं कि आप कितने सफल हुए बल्कि यह है कि आप की वजह से कितने लोग सफल हुए।

Monday, 11 November 2019

आंख

आंख बंद कर अंधेरे को कोसने से बेहतर है आंख खोल कर उजाले के साथ चलना।

Sunday, 10 November 2019

मकड़ी

मकड़ी के लिए दुःख यह नहीं है कि उसके बुने जालों को तूफ़ान तोड़ दे बल्कि यह है कि तूफ़ान के डर से वह खुद जाल बुनना न छोड़ दे।

Saturday, 9 November 2019

राम रहीम

राम अयोध्या लौटें न लौटें पर हर घर के राम रहीम सकुशल घर लौटें यही राम की भी कामना है।

अयोध्या विवाद

जिंदगी भी अयोध्या विवाद ही है सुलझ जाती तो जीना आसान हो जाता।

Monday, 4 November 2019

लौ

जिस लौ से घर आबाद हो सकता था कई बार जाने-अनजाने उस लौ से हम अपना घर जला कर खुद को ही बर्बाद कर लेते हैं।

Friday, 1 November 2019

बौद्धिक स्तर

जब उच्च शिक्षित लोगों की अंतर्रात्मा व्यक्तिगत लोभ की वजह से राजनीतिक दलों की गिरवी हो जाती है तब देश बौद्धिक स्तर पर भी ग़रीब हो जाता है।

Friday, 25 October 2019

प्रारंभ

एक रास्ते का अंत दूसरे रास्ते का प्रारंभ भी है।

Monday, 21 October 2019

कीमत

स्वतंत्रता की कीमत जब समझ आती है तब तक गुलामी की आदत पड़ चुकी होती है।

Sunday, 20 October 2019

शोभा

चिड़िया की शोभा सोने के पिंजरे में दाना चुगने में नहीं बल्कि खुले आसमान के ख़तरे से खेलने, पंख फैलाने एवं आसमान की ऊंचाइयों को छूने में है।

Friday, 18 October 2019

संबंध

संबंध सरकार थोड़े ही है जो बात-बात पर बनती रहे,बिगड़ती रहे। संबंध सम्मान एवं प्रेम से निर्मित संस्कार है जो जीवन के साथ भी है और जीवन के बाद भी है।

Wednesday, 16 October 2019

दिल

कुछ ग़रीब दिल से बहुत अमीर और कुछ अमीर दिल से बहुत ग़रीब होते हैं।

Thursday, 26 September 2019

दब

कई बार हम जिसे ऊपर उठाते हैं उसी के पैरों तले दब जाते हैं।

Thursday, 19 September 2019

शिकार

जब शेर चूहे का शिकार करने लग जाए तो इसमें शेर की वीरता नहीं उसकी कायरता है।

Wednesday, 28 August 2019

तर्क

तुम तर्क से जीत रहे थे मैं मोहब्बत से हार गया।

Sunday, 25 August 2019

पूंछ

हम चाहते हैं कि दूसरे की पूंछ जल जाए परंतु हमारी लंका बच जाए पर होता उल्टा ही है।

Monday, 12 August 2019

मनुष्यता

मनुष्य सोचता कुछ है, बोलता कुछ है और करता कुछ और ही है। सोचने, बोलने और करने का यह जो फ़र्क है यही मनुष्य को मनुष्यता से दूर कर देता है।

Friday, 9 August 2019

विरोध

विरोध के लिए विरोध करना अपनी नैतिकता की हत्या कर लेना है।

Thursday, 4 July 2019

जिंदगी

जिंदगी को वक्त के हांथों बेच तो सकते हैं पर वापस खरीद नहीं सकते।

Thursday, 27 June 2019

शिक्षा

कई लोग सीमित शिक्षा के बावजूद असीम सफलता हासिल कर लेते हैं और कई लोग असीम शिक्षा के बावजूद सीमित सफलता।

Tuesday, 25 June 2019

रिश्ते

अगर आपने जीवन में धन ज्यादा कमाएं हैं और रिश्ते गवां दिए हैं तो आप ग़रीब ही हैं।

Wednesday, 19 June 2019

चुनौती

चुनौती जीवन का अर्थ है अन्यथा जीवन व्यर्थ है।

Saturday, 15 June 2019

अर्थहीन

अर्थहीन मुद्दों के लिए लड़ना जीवन को अर्थहीन कर लेना है।

Thursday, 6 June 2019

रावण

बिना रावण के राम बनना भी आसान नहीं।

Monday, 27 May 2019

करोड़पति

इस भूखे-नंगे गरीब देश की उपलब्धि यह है कि वह कम से कम उम्मीदवार तो करोड़पति चुन सकता है|

प्यार

दुश्मन को हराने का एक हथियार प्यार भी है।

Sunday, 26 May 2019

उपहार


माता-पिता से बचपन में मिला प्यार अगर उन्हें बुढ़ापे में आप लौटा पाए तो इससे बड़ा उपहार और कोई नहीं।

Saturday, 25 May 2019

पेड़

पेड़ को खुद पर यकीं होता है इसलिए वह झड़ने वाले पत्तों की परवाह नहीं करता|

Saturday, 18 May 2019

संभावना

दूसरे को गिराने में इतना भी न गिरो कि खुद के उठने की संभावना ही खत्म हो जाए।

Thursday, 16 May 2019

वक्त

आप वक्त बर्बाद करेंगे तो वक्त आपको बर्बाद कर देगा।