Translate

Friday, 1 June 2018

जिंदगी

कुछ लोग जिंदगी में ऐसे होते हैं जिनसे मिलकर जिंदगी में जान आ जाती है वरना जिंदगी बेजान वक्त के सहारे कटती रहती है।

Thursday, 31 May 2018

दौर

आजकल अपनी उपलब्धियों से ज्यादा दूसरों की नाकामियां गिनाने का दौर है।

Wednesday, 30 May 2018

आत्मविश्वास

कई बार गरीबों को भोजन,आवास,सुविधाएँ देने से ज्यादा जरुरी आत्म विश्वास देना होता है ताकि सब कुछ वे अपने बलबूते हासिल कर सकें|

आत्मीयता

कई बार पशु में तो आत्मीयता जाग जाती है परंतु मनुष्य पत्थर बना रह जाता है।

प्रेम

आप किसी व्यक्ति से प्रेम करना छोड़ सकते हैं पर उससे प्रेम करने का हक नहीं छीन सकते।

Tuesday, 29 May 2018

प्रेम

खुद से प्रेम न कर पाना जीवन का व्यर्थ हो जाना है।

Sunday, 27 May 2018

सांविधानिक पद

किसी भी सांविधानिक पद का माखौल उड़ाना संविधान की मर्यादा एवं जन भावनाओं का मज़ाक उड़ाना भी है।

Sunday, 20 May 2018

दृष्टि


बड़ी शिक्षा और छोटी दृष्टि से कहीं बेहतर है छोटी शिक्षा और बड़ी दृष्टि|

Thursday, 17 May 2018

सम्मान

जिस समय आप किसी का अपमान कर रहे होते हैं उस समय आप अपना सम्मान भी खो रहे होते हैं।

Wednesday, 16 May 2018

न्याय-अन्याय

न्याय-अन्याय का फासला इतना भर है कि खुद के हित में हो तो न्याय दूसरे के हित में हो तो अन्याय।

राजनीति

सत्ता की मादकता में धृतराष्ट्र बन जाना ही राजनीति की सबसे बड़ी कमज़ोरी है।

Tuesday, 15 May 2018

चुनाव

चुनाव कोई भी जीते जनता हारती ही है।

स्वभाव

कई बार चेहरे को देखकर हम स्वभाव परखना भूल जाते हैं जबकि परखना स्वभाव चाहिए चेहरे को भूलकर भी

Monday, 14 May 2018

खुशियाँ

कई बार बड़े घर में भी खुशियाँ उदास हो जाती हैं इसलिए घर बेशक छोटा हो पर खुशियाँ बड़ी होनी चाहिए।

Sunday, 13 May 2018

आवाज

कोई न सुने तब भी बोलना जरूरी है खुद की आवाज को खोने से बचाए रखने के लिए।

प्रतिभा

स्वयं की प्रतिभा की उपेक्षा करना स्वयं का अपमान ही है।

Sunday, 6 May 2018

दृष्टि

समाज में अमूमन दो ही दृष्टि प्रचलित है एक देव दृष्टि और दूसरी दानव दृष्टि। जिसे हम देव दृष्टि से देखते हैं उसके दानत्व को भूल जाते हैं और जिसे दानव दृष्टि से देखते हैं उसके देवत्व को भूल जाते हैं।

Monday, 30 April 2018

ईमानदार

ईमानदार बने रहने का एक ख़तरा यह भी है कि आप अकेले पड़ जाते हैं।

Saturday, 28 April 2018

प्रेम

उसके अंदर प्रेम मर जाना मेरे प्रेम का अंत नहीं।

Saturday, 21 April 2018

व्यक्तित्व

जीवन की हर परीक्षा में सफल होने की क़ाबलियत ही आपके व्यक्तित्व को ऊंचाई प्रदान करती है। 

Thursday, 19 April 2018

जीवन

जीवन सही और ग़लत का समुच्चय है। टूटकर बिखकरने से बेहतर है, बिखरकर बार-बार जुड़ जाना।

Tuesday, 17 April 2018

रिश्ते

कुछ रिश्ते पहाड़ की तरह होते हैं अगर आप उस रिश्ते के पार देखने की क्षमता नहीं रखते हैं तो आप उस रिश्ते को खो देते हैं।

Monday, 16 April 2018

धैर्य

कई बार धैर्य वो काम कर देता है जो बल कभी नहीं कर सकता।

Friday, 13 April 2018

संवाद

व्यक्ति वही होता है बस उससे संवाद के मायने बदल जाते हैं।

Thursday, 12 April 2018

विरोध

आज के परिवेश में विरोध मुद्दों एवं विचारधाराओं के लिए नहीं बल्कि दूसरे को नीचा गिराने के लिए हो रहा है इसलिए दूसरे की अपेक्षा स्वयं बड़ी लाइन खींचने की गुंजाइश ही खत्म हो गई है।

Wednesday, 11 April 2018

मंजिल

कई बार आप मंजिल तो पा लेते हैं पर मंजिल तक पहुंचाने वाले लोग खो जाते हैं।

Tuesday, 10 April 2018

वक्त

जब आप कठोरतम वक्त का सामना कर लेते हैं तब जीवन आसान हो जाता है।

Monday, 9 April 2018

संबंध

जब किसी व्यक्ति और गुणवत्ता के चयन के बीच संबंध आ जाता है तब अक्सर वह गुणवत्ता पर हावी हो जाता है।

Sunday, 8 April 2018

धन

कई बार अथाह धन कमाने के वाबजूद हम निर्धन रह जाते हैं क्योंकि उस धन को कमाने में हम अपना सम्मान खो देते हैं।

शाश्वत विजय

शाश्वत विजय तभी है जब पूरे संसार का अंधेरा मिलकर भी आपके मन के उजाले को नहीं मिटा सके।

Friday, 6 April 2018

माफ़ी

किसी की गलतियों को उसके माफ़ी मांगने की बजाय स्वयं माफ़ कर देने से दिल में कभी गांठ नहीं पड़ती।

Tuesday, 3 April 2018

आंदोलन

कोई भी आंदोलन जब संवेदनहीन हो जाता है तब अपनी विश्वसनीयता खो देता है।

Thursday, 29 March 2018

एहसास

कभी-कभी जिंदगी में छोटेपन का एहसास ही आदमी को बड़ा बना देता है।

Wednesday, 28 March 2018

दीपक

हज़ार अंधेरों के साथ घिरे रहने से बेहतर है एक दीपक का साथ बने रहना जिससे कि जीवन पथ पर चलने का हौसला बना रहे।

बचपन

बचपन दिल में हमेशा जवान रहता है।

Wednesday, 28 February 2018

बड़प्पन

अपने से छोटे के समक्ष झुक जाना बड़प्पन एवं तन जाना छोटेपन की निशानी है।

Tuesday, 30 January 2018

व्यवस्था विरोध

व्यवस्था विरोध अक्सर व्यक्तिगत विरोध में तब्दील हो परस्पर आरोप-प्रत्यारोप एवं घृणा का शिकार हो जाता है एवं अपना मूल अर्थ खो देता है।

Saturday, 20 January 2018

मॉडर्न

पंख काटकर कोई चिड़िया महफ़िल में थिरकने लगे तो यह मॉडर्न हो जाना नहीं बल्कि अपने जड़ों से कट जाना है।

तेज

जब सूरज छोटे-छोटे चिरागों से उलझने लगता है तब अपना तेज खो देता है।

Friday, 19 January 2018

मुद्दे

मुद्दे अफ़ीम की तरह हो गए हैं । जनता को नशे की तरह आंदोलित करते हैं और फिर जेहन से उतर जाते हैं।

Thursday, 18 January 2018

नाकामयाबी

कई बार वक्त के किसी ख़ास मुक़ाम पर लोग अपनों के लिए अनजान बन जाते हैं और  बदलते वक्त में वे अपनों की निग़ाह में अनजान हो जाते हैं। इस तरह तमाम क़ामयाबी के बाद भी लोग अपने जीवन में ही नाकामयाब हो जाते हैं।

Wednesday, 17 January 2018

मनुष्यता

भ्रष्ट, लोलुप, बेशर्म होते संवेदनहीन समाज में मनुष्यता का चेहरा कुम्हला सा गया है।

Tuesday, 16 January 2018

संबंध

कई बार संबंधों को जोड़ते-जोड़ते हम खुद टूट जाते हैं पर संबंध नहीं जुड़ पाते।

Saturday, 13 January 2018

रास्ता

कई बार आपकी बात तो सही होती है पर अपनी बात कहने के लिए आप रास्ता गलत अख़्तियार कर लेते हैं और सही होते हुए भी ख़ुद को ग़लत साबित कर देते हैं।

Thursday, 11 January 2018

दुर्भाग्य

जिंदगी का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि जो हमसे सबसे ज्यादा प्रेम करते हैं वे ही हमारे प्रेम के मोहताज हो जाते हैं।

अकेलापन

जब आप किसी एक संबंध के लिए अन्य संबंधों से समझौता कर लेते हैं और वो एक संबंध भी बेमानी साबित हो जाता है तब आप नितांत अकेलापन के शिकार हो जाते हैं।

Sunday, 7 January 2018

कसाई

बकरे की नज़र में कसाई तब तक महान बना रहता है जब तक कि दूसरे बकरे उसके सामने कटते रहते हैं और वह बचा रहता है।

Saturday, 6 January 2018

प्रेम

किसी से नाराज़ होना बुरा नहीं है बुरा यह है कि आप उसे फिर प्रेम करना भूल जाते हैं।

Friday, 5 January 2018

पहचान

नदी से नाराज़ होकर अलग होने वाले जलाशय अक्सर अपने अस्तित्व से कट जाते हैं और बारिश की बूंदों के मोहताज़ होकर अपनी  पहचान खो देते हैं।

Tuesday, 2 January 2018

नुमाइश

जब समाज सेवा कम और ढिंढोरा ज्यादा पीटा जाता है तब ग़रीबी भी नुमाइश की वस्तु बनकर रह जाती है।